8:57 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का आगाज़

महिला समिति के कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया उद्घाटन।

उझानी बदांयू 20 सितंबर।

उझानी में तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन महोत्सव का आज पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।

अग्रवाल सेवा समिति व अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन महोत्सव आज श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में शुरू हो गया मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल का समिति की महिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

आज पहले दिन अग्रवाल महिला समिति द्वारा आयोजित बच्चों के कई मनोरंजक कार्यक्रम हुऐ। वही फैंसी ड्रेस सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष ब्रजेन्द्र गोयल,पूर्व मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल , प्रवीण कुमार मित्तल, राजीव गोयल,अमोल गोयल एडवोकेट, प्रदीप चंद्र गोयल, अवनीश चंद्र गोयल,संजय मित्तल,मनीष गोयल,डाॅ एके गोयल,डाॅ पीके गोयल, सहित महिला समिति की पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस