हिंदू-मुस्लिम एकजुटता के साथ अमन कमेटी के तत्वावधान मे नशा और दहेज के खिलाफ निकाली गई रैली
ककराला। नगर ककराला में आज अमन कमेटी के तत्वावधान मे ककराला के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों, शिक्षकों और स्कूली छात्रों नें समाज मे ब्याप्त कुरीतियों और नशे के बिरुद्ध एक रैली का आयोजन किया गया जिसमे समाज सुधार के संदेश को नई दिशा दी गई । रैली का शुभारंभ ककराला चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। नगर के विभिन्न वार्डों से आए लोग हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियाँ और तिरंगा लेकर इस रैली में शामिल हुए।
रैली का मुख्य उद्देश्य नशे के कारोबार पर रोक लगाना, दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का विरोध करना और शादियों में हो रही फिजूलखर्ची को समाप्त करना था।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मुस्लिम ख़ाँ सहित नगर के चेयरमेन इंतखाब सकलैनी सभासदों,शिक्षकों और स्कूल मदरसा के छात्रों और हिंदू-मुस्लिम नागरिकों ने एकजुट होकर रैली का समर्थन किया।
पूर्व विधायक मुस्लिम ख़ाँ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हर नगरवासी की जिम्मेदारी है कि वह अपने मोहल्ले और आस-पड़ोस में नजर रखे कि कौन नस्लों को बर्बाद करने का व्यवसाय या कारोबार करता है। उन्होंने कहा, “अगर आपको किसी पर संदेह है और आप उसे रोक नहीं सकते, तो सीधे मुझसे कहें। हम प्रशासन की मदद से उस पर कार्रवाई करेंगे।”
उन्होंने कहा कि समाज में बुराइयों को रोकने के मस्जिद के इमामों से भी आग्रह किया गया है कि ऐसे लोगों के नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की नमाज जनाज़ा तक न पढ़ाया जाए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समाज सुधार में सक्रिय भाग लें और नशा तथा दहेज जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाने में सहयोग करें। मस्जिद के इमाम क़ारी मुकद्दस, कमेटी के सदर मुफ़्ती मिन्हाज, मौलाना रिफ़ाक़त, हाफ़िज़ रिज़वान, ख़ालिद महमूद, हाजी साजिद अली ख़ान, हाजी शमसुल्लाह और हसन खां, हाजी अजमल खान, उवैस, नूरैन खान समेत कमेटी के कार्यकर्त्ता एवं गौरव शर्मा,सुमित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य ,कमाल खान,हाफिज कमर,आकाश मिश्रा, इमरान खान, ज़ीशान अंसारी,सोनी जरगाम सहित तमाम नागरिकों ने भाग लिया।
कमेटी के सदर मुफ़्ती मिन्हाज ने कहा, “नशा और दहेज समाज को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर इन बुराइयों को जड़ से मिटाने का संकल्प लें।”
सबसे अहम बात यह रही कि नगर के तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग एक साथ नज़र आए, जिसने इस अभियान को और ऐतिहासिक बना दिया।
रैली का समापन सामूहिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने समाज सुधार की इस मुहिम को हर गली और हर घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया। नगर के तमाम राजनीतिक और सामाजिक लोग एक साथ नजर आए।
रैली को सफल बनाने मे हेल्प फाउंडेशन, मानवाधिकार परिषद, श्री भोलेबाबा युबा कांवर समिति फलाह ए आम इस्लामिक इंटर कॉलेज, एच एम साइंस इंटर कॉलेज मुस्लिम पी जी कॉलेज के छात्रों नें सहयोग किया।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

