बिल्सी
थाना क्षेत्र के ग्राम परोली में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, दोपहर 3:00 बजे बतूलन अपने घर में खाना खाने के लिए प्लेट में खाना परोस कर बैठी वैसे ही बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन आनंन फानन में गांव के चिकित्सक के यहाँ ले गए जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी परौली में एक बच्चे को काटकर बंदरों ने घायल कर दिया था ग्रामीणों का कहना है कि इस और प्रशासन का बिल्कुल ध्यान नहीं है। बंदरों का आतंक गांव में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है लगातार बंदर लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
