बिसौली/बिल्सी- बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गुधनी में चल मेला के पास सड़क पार कर रहे मजदूर को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल
हम आपको बता दें कि जनपद बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र गांव गुधनी में चल रहे मेला के पास हशमुददीन पुत्र खेराती सैफी निवासी मौहल्ला साहिबगंज कस्बा बिल्सी
गुधनी मेला में मजदूरी कार्य कर रहे थे तभी सडक पार करते समय बिल्सी क्षेत्र के गांव बांसबरोलिया से दावत खाकर लौट रहे थाना उघेती क्षेत्र के गांव गदगांव निवासी भूपसिंह पुत्र सोहन लाल तेज रफ्तार से आ रहे बाईक सवार ने सड़क पार कर रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार और मजदूर दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में दोनों को सड़क से उठाकर सड़क किनारे कराया वही 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टर द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

