2:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -चोसिंगा में दबंग कर रहे तालाब पाटने का काम, जिलाधिकारी से शिकायत

बदांयू 17 सितंबर।

जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसोंरा के ग्राम चौसिंगा निवासी एक गरीब किसान उदयवीर सिंह पुत्र नौबत सिंह ने अपनी फसलों को पानी से बचाने के लिए जिला अधिकारी से गुहार लगाई है। किसान का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग सरकारी तालाब में मिट्टी कूड़ा गोबर आदि डालकर उसे पाटने का काम कर रहे हैं और उसपर कब्जा कर रहे है जिससे तालाब दिन प्रतिदिन छोटा होता चला जा रहा है और उसका पानी आस-पास के खेतों को पानी से भर देता है जिससे खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाती है ।

यह लगभग पिछले 1 डेढ़ साल से लगातार चलता आ रहा है।
प्राथी उदयवीर सिंह ने बताया कि उसकी पूर्व में खेत मे खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई तथा अभी वर्तमान में धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई उन्होंने कहा कि वह एक गरीब किसान और विकलांग व्यक्ति है और उन्हें बार-बार होने वाली इस वर्वादी से बहुत आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसान ने आरोप लगाया है कि बार-बार शिकायत करने पर उनके गांव के प्रधान ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने प्रशासन से तालाब की जांच करवा कर तालाब में डाली जा रही मिट्टी कूड़े कचरे एवं गोबर और जो लोगों ने मिट्टी डालकर उसे पर कब्जा किया है उन सब को हटवा कर तालाब की बाउंड्री वॉल निर्माण करवाने की प्रार्थना की जिससे उनके खेत में खड़ी फसल बार-बार नष्ट ना हो सके।

ग्रामीण का कहना है यदि समय रहते तालाब पर कार्रवाई नहीं की गई तो गांव के कुछ दबंग प्रवृति के लोग उसे ऐसे ही मिट्टी डालकर दबाते रहेंगे और उस पर कब्जा करते रहेंगे जिससे तालाब का पानी खेतों में जाता रहेगा और हर बार किसान के खेत में खड़ी फसल का नुकसान होगा जिससे उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर होगी ।
किसान ने जिलाधिकारी से शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है जिससे उसकी फसल बर्बाद ना हो सके और अन्य खेत वालों को भी इससे राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस