2:04 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जान से मारने की धमकी और मानहानि का आरोप

फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद, पूर्व में चल रहे मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने की नियति से जान से मारने की धमकी और मानहानि का आरोप।

उसावां-बदायूं। नगर के युवक को रंजिशन सोशल साइट्स पर षड्यंत्र कर फंसाने की धमकी देना कस्बे के एक युवक को महंगा पड़ गया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित पक्ष ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। जिससे कि आरोपित द्वारा पत्रकार को झूठा फंसाने की मंशा पर रोक लग सके। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि सचिन ने फेसबुक पर उनके खिलाफ झूठी और अभद्र बातें लिखकर उनकी सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।
आपको बता दे कि कस्बा के वार्ड संख्या नौ निवासी सजन गुप्ता पुत्र रामगोपाल गुप्ता एक व्यापारी है। सजन का कस्बे के ही अशोक व सचिन रोहित पुत्रगण अशोक पर लूट और मारपीट का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि नौ सितंबर को फेसबुक पर सचिन ने सजन के खिलाफ अमर्यादित एवं आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। टिप्पणी में व्यक्तिगत चीजों के अलावा सचिन ने कुछ ऐसी चीजें लिखीं जिससे युवक की सामाजिक छवि धूमिल हुई। सजन गुप्ता ने बताया सचिन के खिलाफ लिखे गए मुकदमे में ट्रायल चल रहा है। जिसके चलते सचिन बौखलाया हुआ है। जिस तरह से उसने पोस्ट डाली है। टिप्पणी से हमें प्रतीत हुआ कि वो मेरे खिलाफ कोई षड्यंत्र रच रहा है। जिससे वह फैसले का दबाव बना सके। जिससे आहत होकर प्राथमिकी दर्ज करानी अतिआवश्यक लगा।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस