6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अटेवा बदायूँ ने सांसद आदित्य यादव को सौंपा ज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा बदायूँ के प्रतिनिधिमंडल ने बदायूँ के सांसद माननीय आदित्य यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में TET अनिवार्यता को समाप्त कर शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग की गई।

 

माननीय सांसद जी ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह सरकार को पत्र लिखकर TET अनिवार्यता से विधिक समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, जिससे शिक्षकों के अस्तित्व को मजबूत और सुरक्षित रखा जा सके।

 

ज्ञापन देने वालों में अटेवा जिला संरक्षक अनिल यादव, जिला अध्यक्ष ओमवीर यादव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, संगीता सागर, आयुष यादव, लाल बाबू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस