8:04 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सिलहरी से गुरुपुरी विनायक के सम्पर्क मार्ग पर पड़ी बजरी से राहगीर परेशान

ग्राम सिलहरी से गुरुपुरी विनायक के सम्पर्क मार्ग को आधा ही बना छोड़कर चले गए विभागीय लोग ,अधूरे पड़े मार्ग पर पड़ी बजरी से राहगीर और सभी खेत वाले है परेशान । मार्ग पर पड़ी बजरी खेतों में जा रही है,जिससे नराई खुदाई बमुश्किल हो पा रही है और सड़क पर निकलने वाले लोगों को यदि कोई हतायत होती है तो इसका जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा।इस अधूरे कार्य को कई महीने बीत चुके है ,यदि कोई सामान की उपलब्धता की कमी है या कोई अन्य कारण है तो इसे कब तक इस तरह अधूरा बना छोड़ा जा सकता है। कौन इसे पूरा कराने में मदद करेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस