8:05 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बदांयू में डेंगू पेशेन्ट की मौत, परिजनों में कोहराम

बदांयू 10 सितंबर।

दातागंज इलाके के थाना म्याऊं के गांव हसौरा निवासी सोबरन सिंह के पुत्र धर्मवीर 35 की आज डेंगू के चलते मौत हो गई। धर्मवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही स्वास्थ्य विभाग डेंगू मानने को तैयार नहीं। दातागंज क्षेत्र में घर-घर बुखार के मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं।

जानकारी के अनुसार धर्मवीर को चार दिन पहले बुखार आया गांव के झोलाछाप से दवा ली अगले दिन ब्लड टेस्ट में डेंगू मिलने पर उसने शहर के चिकित्सक से इलाज कराने की सलाह दी। बताते हैं दातागंज व म्याऊं के चिकित्सकों ने इलाज को मना कर दिया।

परिजनों ने उसे बदांयू के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कर दिया आज सुबह धर्मवीर की मौत हो गई। बताते हैं उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस