5:33 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – राजकीय महिला महाविद्यालय में एड्स जागरूकता विषयक कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में आज दिनांक-02/09/ 2025 को महिला प्रकोष्ठ एवं प्राथमिक चिकित्सा समिति के तत्वाधान में एचआईवी/ एड्स जागरूकता विषयक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापिका अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ० अर्चना पांडे के उदबोधन से हुआ। डॉ० अर्चना पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं सभी छात्राओं को कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए, शारीरिक एवं मानसिक विकास के महत्व को समझाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अस्पताल, बदायूं के जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ० विनेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, एड्स/ एचआईवी क्या है, यह किन-किन माध्यमों से फैलता है, पुरुष और महिलाओं में एड्स के कौन-कौन से लक्षण पाए जाते हैं एवं एड्स से बचाव किस प्रकार किया जा सकता है। एचआईवी/ एड्स पीड़ित लोगों से भेदभाव नहीं करना चाहिए, बल्कि उनसे सहानुभूति रखनी चाहिए। एड्स का संक्रमण असुरक्षित यौन संबंधों, एचआईवी मरीजों के प्रयोग की गई सुई के दोबारा इस्तेमाल से, संक्रमितों का खून चढ़ाने से और गर्भवती मां से उसके बच्चे में संक्रमण हो सकता है। साथ ही उन्होंने बदायूं स्तर पर संक्रमित पुरुषों और महिलाओं की संख्या, उनका इलाज कैसे, कहां और किस प्रकार किया जा रहा है इसकी भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला महिला अस्पताल, बदायूं से आई पीपीटीसीटी काउंसलर, श्रीमती सुषमा सिंह ने महिलाओं में होने वाले हार्मोनल समस्याओं, यौन अंगों से जुड़ी समस्याओं, गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं एवं मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। पीसीओडी क्या है, सर्वाइकल कैंसर क्या है, हार्मोनल असंतुलन किस प्रकार होता है इनका इलाज़, खान पान, जीवन शैली आदि के माध्यम से इनका निदान किस प्रकार किया जा सकता है। विस्तृत रूप से समझाया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सतीश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय समारोहिका डॉ० भावना सिंह एवं लोक स्मृति सेवा संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर, सनी दुबे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय, बलरामपुर से डॉ० राजधन एवं महाविद्यालय के डॉ बृजेश कुमार, डॉ ऋषभ भारद्वाज एवं कुमारी सरिता गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस