हिन्दी पखवाड़ा के तहत दातागंज में कृतिका यूथ डेवलपमेंट एकेडमी कासपुर रोड पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया गया | कार्यक्रम उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति बदायूं के बैनर तले हुआ | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शैलेश पाठक भाजपा के नेता रहे | अध्यक्षता ओमेंद्र वर्मा जी ने की |
कार्यक्रम में बदायूं उझानी से पधारे डॉ गीतम सिंह से ने पढ़ा
हिन्दी हिन्दुस्तान का दिल है समरसता सिखलाती है
हिन्दी हरदम रिश्तों में प्रेम सुधा बरसाती है
बदायूं से पधारे षट्वदन शंखधार ने कहा कि
सूर तुलसी कबीरा बिहारी की है
यह फकीरी की है राजदारी की है
एक हिन्दी जुबां अपनी है दोस्त
बाकी हर एक भाषा उधारी की है
दातागंज के मुकेश कमल ने पढ़ा
हिन्दी हिमालय चोटी रहें और गंगा मां नीर चढ़ाती रहे
सागर चरणों के बीच बहे , रसधार में भाषा नहाती रहे

कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा ने कहा
संस्कृत से उद्गम इसका
ऋषियों मुनियों की भाषा
सर्वोपरि यह दुनिया में
अपनी भाषा हिंदी भाषा
सौरभ हिन्दुस्तानी ने कहा
खुशी के पल मिले तो हर कोई साथ चलता है
कोई अपना ही अपनों के दुख बांट लेता है
केशव सक्सेना ने पढ़ा ….
कर दिये दीप जलते विसर्जित सभी
बिन तेरे रौशनी हमको करती नहीं
बदायूं से पहुंचे उज्वल वशिष्ठ ने कहा
दूर से देखकर आंखों को सकूं मिलता है
तितलियां हाथ लगाने की नहीं होती है



यतेन्द्र अंतस ने पढ़ा
जिम्मेदारी का बोझ जब कंधों पे आता है
इश्क़ का बुखार अच्छे अच्छों पर छा जाता है
कौस्तुभ सिंह ने कहा
दिल के ज़ख्म दिखते नहीं
कौस्तुभ वरना सुखा देती
अवनेश व्याकुल ने कहा
ना किसी पर बेवजह मोहमद लगाना चाहिए
बेबफफा है गर उसे तो आजमाना चाहिए
मनोज तन्हा ने कहा
मोदी जी तुम आज्ञा दे दो देश के वीर जवानों को
लाहौर में गाड़ तिरंगा वंदेमातरम लिखना है
कार्यक्रम का संचालन बदायूं पवन शंखधार ने किया|कार्यक्रम में निदेशक कौशिक सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया और राकेश वर्मा ने सभी कवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया| समिति सचिव षट्वदन शंखधार ने कहा हिन्दी पखवाड़ा के तहत प्रत्येक तहसील में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे|
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

