उझानी बदांयू 1 सितंबर।
रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर का मंजर बदलकर रख दिया। मूसलाधार बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई।
प्रमुख कालोनियों में पानी घुसने और घंटाघर मार्केट ,पंखा रोड, स्टेशन रोड, हलवाई चौक, साहूकारा, मोहल्लों में पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।


बारिश के कारण शहर के स्टेशन रोड व पंखा रोड की सड़कों पर पानी भरने से कई वाहन बंद हो गए और लोग उन्हें घसीटते हुए नजर आए।
बाजारों में भी दुकानों के भीतर पानी घुसने से व्यापारी और ग्राहक दोनों ही परेशान हो गए। सबसे बुरी स्थिति पंखा रोड , स्टेशन रोड की थी, जहां चारों तरफ से पानी भर गया था। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।


कल से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें खराब हो सकती हैं।



इसके कारण इन इलाकों में भी जलभराव और यातायात की समस्या सामने आई। नागरिक प्रशासन और नगर पालिका को इन जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

