बदायूं। श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में रविवार को श्री राधा अष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया। भजनों और संकीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया और दृश्य मानो वृंदावन धाम का आभास कराने लगा।
महोत्सव में श्री सुंदरकांड कमेटी, श्री बाल दुर्गा मंडल एवं विश्व हिंदू परिषद महिला संकीर्तन मंडल ने सामूहिक रूप से भजन संकीर्तन प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोह लिया। महिलाएं नाचते-गाते हुए गा रही थीं – “हम वृषभानु के घर बधाई लेकर जाएंगे” और इस दौरान भक्तगण भक्ति और आनंद में झूम उठे।
विशेष आकर्षण एक छोटी बालिका रही, जो राधा रानी के स्वरूप में सजकर आई थी। उसकी मधुर मुस्कान और अलौकिक छवि देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे
महोत्सव के अवसर पर भक्तगण टॉफ़ी, बिस्कुट व मिठाइयाँ लेकर आए, जिन्हें बधाई स्वरूप सभी उपस्थित लोगों में वितरित किया गया। इस दौरान बच्चे और महिलाएं नाचते-झूमते हुए बधाई ग्रहण करते नजर आए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
