4:03 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

नोएडा में पिता के साथ नौकरी कर रहे किशोर की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत

उघैती (बदायूं):- नोयडा में पिता के साथ मजदूरी कर रहे 17 बर्षीय नवयुवक की उपचार के दौरान अचानक मृत्यू हो गई।नवयुवक की अचानक मृत्यू हो जाने से परिजनों के अलावा गांव में शोक की लहर।मामला उघैती थाना क्षेत्र के गांव करियामई का है जहां गांव निवासी नितिन पुत्र भानु प्रकाश उम्र करीब 17 वर्ष दो भाई बिकास बा रोहित एबं पिता भानु प्रकाश के साथ नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह 03 बजे नितिन का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा और उल्टीयां आने लगी।नितिन की हालत गंभीर देख पिता भानु प्रकाश तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।जहां कुछ ही देर में उपचार के दौरान नितिन ने दम तोड़ दिया।परिजन शव को नोएडा से गांव लेकर आए।जहां अचानक हुई नवयुवक की मौत परिजनों में कोहराम मच गया।बही जानकारी मिलते ही घर पर देखने बालों की भीड़ लग गई।मृतक नितिन पांच भाईयों में तीसरे नंबर का था,वह अभी अविवाहित था।बही देर शाम परिजनों ने नितिन का अंतिम संस्कार किया।नवयुवक एबं ब्यबहार कुशल नितिन की अचानक मृत्यू हो जाने से परिजनों में माता पिता व 80 वर्षीय दादी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस