1:02 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में झूमके बरसे बदरा, जगह जगह जलभराव

उझानी बदांयू 31 अगस्त।

आज दोपहर को नगर में झूमकर बरसे बदरा,शहर में दो घंटे की बारिश से नाले फुल होने से बाजारों सहित कई मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा, वही बरसात होने से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई।

काफी दिनों बाद शहर को बारिश ने अपनी आगौश में लिया, धान मक्का सहित गन्ना उत्पादन किसानों को अपनी फसल की चिंता खाऐ जा रही थी कि बारिश ना हुई तो फसल के उत्पादन पर फर्क पडेगा। आज हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर चमक आ गई। कि अब ट्यूवबैल से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।

नगर में हुई झमाझम बारिश ने स्टेशन रोड़,पंखा रोड, घंटाघर मार्केट, सब्जी मंडी, साहूकारा,नझियाई, हलवाई चौक आदि मोहल्लों में पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पडा। नगर पालिका के नाले फुल होने से पानी सड़कों तक आगया।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस