
उझानी बदांयू 31 अगस्त।
एस्सेल किड्ज़ प्ले स्कूल में 30 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। प्लेग्रुप, एल.के.जी., यू.के.जी. एवं प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी गणपति बप्पा की झांकी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के रूप में सुसज्जित होकर जब मंच पर आए तो पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गूंज उठा।
कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता और बुद्धि-समृद्धि के देवता हैं। यह पर्व हमें जीवन से सभी विघ्नों को दूर करने और सफलता की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। शिक्षिका स्नेहा वर्मा ने भी बच्चों को इस पर्व के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व से परिचित कराया।

* यह रहे प्रतिभागी,प्लेग्रुप (PG)* – ऋधम चौहान, आरोही शर्मा, तेजस्वी, श्रेया, कृतिका, प्रियंका, हर्षि, खाव्या, शान्वी, शिवेक, अंश ठाकुर, दानियाल, उज्ज्वल, आर्यन यादव
*एल.के.जी. (LKG)* – अग्रिम, वंश यादव, दर्शित, आन्या अग्रवाल, अद्विका गुप्ता, अथर्व, अवंतिका, प्रेरणा, अयांश वर्मा, आरुष, दक्ष, कुणाल, सुषांत, इशिता
*यू.के.जी. (UKG)* – कनिष्ठका, अश्वी राय, यशवि, नंदनी, उमरा, धनिष्ठा, अक्षित चौहान, कृष्णा यादव, हर्षित, अर्नब कुमार, उद्भव, विधान गौर, काव्यांश यादव
विद्यालय प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने संदेश देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि बच्चों में सत्य, भक्ति, विनम्रता और प्रेम जैसे गुणों का विकास भी करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा एवं शिक्षिका स्नेहा वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूजा यादव, गुंजन महेश्वरी, प्रियंका साहू, इकरा हसन, शशि अग्रवाल, प्रियंका गुप्ता, कुसुम रानी सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में अनुभव किया कि नन्हे बच्चों की मासूम मुस्कान और अभिनय में ही भगवान गणेश का सच्चा संदेश छिपा है प्रेम, करुणा और शुभ कर्मों के साथ जीवन जीना।
राजेश वार्ष्णेय एमके।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

