1:01 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी केले लदे ई रिक्शा पर बंदरों का हमला दो गंभीर घायल

उझानी बदांयू 30 अगस्त।

बरेली मथुरा हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरमई निवासी आकाश 16 पुत्र द्वारका प्रसाद आज सुबह अपने ई रिक्शा में कृषि उत्पादन मंडी समिति से केले की क्रेट लेकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह छतुईया गांव के पास पहुंचा अचानक बंदरों के झुण्ड ने ई रिक्शा पर हमला बोल दिया, जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें दिव्यांग ई रिक्शा चालक राजा बाबू 22 पुत्र ओमप्रकाश निवासी कश्यप पुलिया उझानी व उसमें बैठे आकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

राहीगरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहाँ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजकुमार गंगवार ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस