किशनी महेरा की बालिकाएं राज्य स्तर के लिए चयनित
दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मंडल स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग हैंडबॉल का ट्रायल्स स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में किया गया। जिसमें जनपद बदायूं की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनी महेरा की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय की क्रांति, शशि, उषा तथा अनुराधा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह टीम 1 से 4 सितंबर 2025 तक बाराबंकी में होने वाले राज्य स्तरीय सबजूनियर बालिका वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस अवसर पर हैंडबॉल कोच मोनिका सिंह चौहान, टीम मैनेजर ज्योति सक्सेना, टीम कोच कंचन सक्सेना आदि मौजूद रहें।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

