बिसौली से एडवोकेट संजीव मिश्रा की रिपोर्ट
बिसौली तहसील के विकासखंड आसफपुर के गांव परसिया में जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी का काम धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों आक्रोश है ग्रामीणों ने बताया टंकी का काम धीमी गति से होने के कारण आज तक गांव में घर-घर तक जल नहीं पहुंच पाया है पूर्व में भी टंकी की बाउंड्री वाल के निर्माण में घटिया पीला ईट सामग्री का मानकों के विपरीत प्रयोग हुआ था जिसकी शिकायत ग्रामीणों ठेकेदार आदि से की थी और मौके पर जा कर काम भी रूकवाया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ पुनः उसी सामग्री का प्रयोग हुआ था यदि इस मामले में बारीकी से जांच पड़ताल की जाए तो काफी खुलासे हो सकते है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
