10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई: विधायक के करीबी का खोखा ढहा, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

कुंवरगांव। नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए बाउंड्री वॉल के पास वेडिंग जोन में लगे खोखे को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह खोखा जो विधायक के करीबी बताए जाते हैं, उन का था।

 

नगर पंचायत ने मंगलवार को नोटिस जारी कर खोखा स्वयं हटाने के निर्देश दिए थे। समयसीमा खत्म होते ही बुधवार को वैल्डिंग मशीन से खोखा हटवा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि उस स्थान पर जल्द ही गेट का भव्य निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

 

इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। लोग अपनी बारी को लेकर सहमे हैं, वहीं विधायक के करीबी पर हुई कार्रवाई को लेकर कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म है

विज्ञापन एक्सप्रेस