9:18 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अखंड भारत कार्यक्रम के तहत बच्चे हुए पुरस्कृत।

बिल्सी।
नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत एक रामायण प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को विश्व हिंदू परिषद बिसौली के जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारे देश का समय-समय पर विभाजन हुआ है पूर्व समय में नेपाल, म्यांमार, भूटान ,पाकिस्तान सभी देश मिलकर एक अखंड भारत बनाते थे।हमें पुनः अपने देश को अखंड भारत बनते देखना है। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री तेजपाल, नगर मंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, जिला मंत्री शुभम पाराशरी सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस