2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज- अज्ञात कारणों से एक साथ तीन भैंसों की मौत से मचा कोहराम

दातागंज- विकास खण्ड म्याऊं क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिठिया का है। जिसमें मोहजिम खां पुत्र इस्माइल खां सुबह अपनी तीन भैंसों को चारा डाल कर उसके बाद मोहजिम अपने खेत पर चला गया।जब वापस आके देखा तो तीनों भैंसें खूंटे पर मृत्यु अवस्था में पड़ी हुई थीं ।भैंसों को ऐसी अवस्था में देखकर मोहजिम खां के होश उड़ गए। तभी सूचना पशु चिकित्सक म्याऊं को दी गई जिसके बाद पशु डॉक्टर अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तभी डाक्टर की टीम ने मृत पड़े भैंसों के पीएम हेतु शैम्पल लेकर चले गए। मोहजिम खां अपने घर से अकेला ही हैं और बहुत गरीब हैं। ऐसी अवस्था में अपना जीवन यापन करता है। बच्चों को खाना खर्चा भैंसों के दूध से ही होता था जो किसी अज्ञात कारणों से तीनों भैंसें खत्म हो गई। मोहजिम व पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस