3:19 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अज्ञात वाहन से बाईक टकराई, बाईक सवार अधेड़ गम्भीर रूप से घायल

दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बाईक अज्ञात वाहन से टकरा गई। बाईक पर सवार एक (40) वर्षीए व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद एम एफ़ हाईवे मार्ग पर थाना अलापपुर क्षेत्र की गांव अभियासा के पास शनिवार देर रात लगभग 10 बजे की घटना है। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गुरा निवासी सतेंद्र कश्यप (40) वर्षीए पुत्र रामनाथ कश्यप किसी निज कार्य से बदायूं गए थे। जहां से लौटते समय अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अभियासा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सतेंद्र कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर अलापुर थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर। घायल को जिला अस्पताल बदायूं भर्ती कराया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस