10:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ। वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ कांग्रेस की पदयात्रा आज

वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ कांग्रेस की पदयात्रा आज

बदायूँ। राहुल गांधी की चल रही यात्रा एवं अधिकार के समर्थन में पदयात्रा अभियान के तहत आज दिनांक 24 अगस्त को ग्राम तालिबनगर, बिसौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य, पीसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस, रजनी सिंह बागी के तत्वावधान में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय एडवोकेट सुरेश राठौर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय ओमकार सिंह, कोऑर्डिनेटर रामपुर एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस होंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के अधिकारों की रक्षा करना और मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक इस पदयात्रा में शामिल होकर कांग्रेस नेतृत्व को मजबूती देंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस