रक्षा का एहसास, अराजक तत्वों को दी शख्त हिदायत
दातागंज के इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई पुलिस वल के साथ गुरुवार की देर रात को विभिन्न प्रमुख हाईवे, कस्बों, ढाबा, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। दातागंज इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई के नगर में पैदल गश्त के दौरान दिव्यांग व्यक्ति ने शायराना अंदाज में पुलिस का गुणगान करते हुए कई शायरी गाने प्रस्तुत किया एवं इंस्पेक्टर दातागंज की उत्तम कार्य शैली को चलते आभार प्रकट किया।पैदल गश्त के दौरान इंस्पेक्टर दातागंज ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से आह्वान किया कि किसी तरह की समस्या या संदिग्ध दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इंस्पेक्टर दातागंज ने लोगों को चेताया कि थाना दातागंज क्षेत्र में किसी तरह की गलत हरकत या अशान्ति फैलाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

