2:46 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

पुलिया में गड्ढा बना राहगीरों की मुसीबत

बिल्सी नगर पालिका परिषद बिल्सी के निकट मुख्य बाजार में पुलिया टूट जाने से हुआ गड्ढा राहगीरों को मुसीबत बन गया है ।अंधेरे में मुख्य बाजार से होकर निकलने वाले राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पुलिया में हुआ गड्ढा काफी बड़ा है जिससे उधर से गुजरने वाले बाइक सवार एवं पैदल राहगीरों के लिए एक खतरा बन गया है, जिसमें गिरकर प्रतिदिन कई राहगीर घायल हो रहे हैं लेकिन इस और पालिका प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं है। मुख्य बाजार में होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों की तादात में राहगीर निकलते हैं ।राहगीरों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन अनसुनी कर रहा है जल्द से जल्द पुलिया को ठीक कराया जाए।

अभी मेरी संज्ञान में आया है,दिखवाते है और जल्द ही ठीक कराते हैं।
वेदप्रकाश यादव
अधिशासी अधिकारी, बिल्सी

विज्ञापन एक्सप्रेस