दातागंज- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एक खातेदार की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी गुड्डो को दो लाख रुपए मृतक राकेश कश्यप की हार्ट अटैक के मृत्यु हो जाने पर क्लएम राशि पत्नी गुड्डो को दी गई। एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा दातागंज बैंक प्रबन्धक रोशन लाल ने बताया कि मृतक राकेश कश्यप निवासी पलिया गुजर तहसील दातागंज बदायूं स्टेट बैंक की मुख्य शाखा हमारे यहां के खाता धारक थे, उनके अचानक हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इनका खाता काफी समय से चल रहा था। खाता प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत कवर था। खाता धारक की मृत्यु का समाचार प्राप्त होते ही उनके नॉमिनी गुड्डो पत्नी स्व राकेश कश्यप को बैंक शाखा ने योजना के अंतर्गत दो लाख रुपए की क्लैम राशि दो लाख सौंपी गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

