ककराला। गौरव शर्मा
नगर के श्री शिव भोले बाबा धाम मंदिर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सब के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमदभागवद कथा मे रसराज शुभम कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने कहा कि जब जब अधर्म और अत्याचार बढ़ता है तब तब भगवान का अवतार होता है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर भी जमकर प्रहार किया और छोटे बच्चो को मोबाईल से दूर रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को मोबाइल देना उनके स्वास्थ्य पर गलत असर डालता है इसलिए छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के वृक्ष क्षेत्र के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय भी भागवत कथा सुनने पहुंचे जहां उन्हें व्यास मंच से सम्मानित किया गया। अशोक भारतीय ने कहा कि सनातनी परंपरा को जीवित रखने के लिए गुरुकुल पदिति से शिक्षा दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। नगर मे गुरुकुल की स्थापना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि लगातार सनातन के खिलाफ साज़िश हो रही है और इस काम के लिए सनातन विरोधी ताकतें चंदा भी देती हैँ। इसलिए नगर के सनातनियों को एकजुट होकर गुरुकुल की स्थापना पर विचार करना चाहिए ताकि सनातनी परंपरा और संस्कृति का विकास हो सके। इसके अलावा बच्चो मे अच्छे संस्कार विकसित हो सके।
भगवद कथा मे बृज के कलाकारों द्वारा भक्त ध्रुव, वामन अवतार आदि की लीलाओ का भी मंचन हुआ जिसने सभी भक्तो का मन मोह लिया। कथा विश्राम के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की धूम भी कथा स्थल पर दिखाई दी। श्री भोले बाबा धाम पर ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही विश्व कल्याण और शांति के लिए यज्ञ भी किया गया।
पूरे पंडाल को तिरंगे से सजाया गया।
इस अवसर पर गौरव शर्मा,दिनेश गुप्ता,मुकेश राठौर,निशांत गुप्ता (नीशू),विक्रम गोस्वामी, सुमित अग्रवाल, होरी लाल कश्यप, सतीश शाक्य, मनोज शाक्य, विजेंद्र सागर, राजीव सक्सेना, विकास सक्सेना, मनोज शर्मा, अनमोल शर्मा, नीरज गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, इशांक मिश्रा, केशव शर्मा,सोनी गुप्ता, कृष्णा राठौर, अंशिका शर्मा, मोहिनी शर्मा, किरन सक्सेना, पायल सक्सेना, चंचल शर्मा, नीलम शर्मा, शीतल सक्सेना, पूनम अग्रवाल, सुमन गुप्ता, वर्षा राठौर, दृष्टि श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, मंजू वाला, निशा राठौर, सुधा राठौर सहित सैकड़ो की संख्या मे भक्त उपस्थित रहे।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

