10:13 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ: भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) परिवार में शोक की लहर

नगर कुंवरगांव। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला सचिव डॉ. महेंद्र पाल सिंह कुंवरगांव की माता का लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। मंगलवार 14 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार कुंवरगांव,  के श्मशान घाट पर किया गया।

अंतिम संस्कार में जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी बी. यीशु दास, अजय सैनी, नूरुद्दीन अकील, सर्वेश कुमार, ओमकार श्रीवास्तव, भगवान दास, ओमकार कशेर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गाँव

विज्ञापन एक्सप्रेस