3:36 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी-स्कूल की बस ने कार में पीछे से मारी टक्कर, कार सवार व बच्चे सुरक्षित कार क्षतिग्रस्त

बदांयू 14 अगस्त।

बदांयू के मदर्स पब्लिक स्कूल की बस ने कार में पीछे से मारी टक्कर बाल-बाल बचे कार सवार व बच्चे। पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को दूसरी बस से किया रवाना। कार का पिछला व बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ।

जानकारी के अनुसार बदायूं के मदर्स पब्लिक स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर उझानी की तरफ आ रही थी। बरेली मथुरा हाईवे पर गांव जिरोलिया के समीप भगवान दास ढाबा के नजदीक बस ने बहराइच के कार से मथुरा जा रहे टीचर्स की कार में पीछे से टक्कर मार दी। तेज धमाके से बच्चे भी घबरा गये। व बस में चीख-पुकार मच गई।
टक्कर से कार का पिछला हिस्सा व बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया बहराइच के टीचर ने 112 डायल पर काॅल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस से पहले बच्चों को रवाना किया वहीं बस के चालक को हिरासत में ले लिया। बस के चालक का कहना है कि बारिश की वजह से बस के पहिए सिल्प होने से ऐसा हुआ वही कार चालक ने बस चालक की गल्ती बताते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार व बस को कब्जे में ले लिया है।

प्रदीप प्रजापति

विज्ञापन एक्सप्रेस