थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
बड़े भाई ने मृतक के ससुराल वालों पर लगाया भाई को खाने में जहर देने का आरोप
थाना उसहैत के गांव टिकरी पुख्ता मृतक राजू उम्र 26 पुत्र विजयी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई,
बड़े भाई ने ससुराल वालों पर खाने में जहर देने का आरोप लगाया है
पत्नी करती थी कहीं और जाने की जिद
थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है,
मृतक के बड़े भाई राजपाल ने बताया कि मेरा भाई राजू कल शाम चार बजे करीब अपनी ससुराल से आया था उन्होंने बताया कि राजू की पत्नी करीब 6 माह से अपने मायके में रहा रही थी,
पति पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था, युवक की शादी को करीब आठ वर्ष हो गये,
राज पाल ने बताया कि जब मेरा भाई घर पर आ रहा था तो गांव के बाहर पुलिया के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी गांव के ही मोर सिंह ने घटना की जानकारी दी कि राजू बेहोशी की हालत में गांव के पास पुलिया पर पड़ा हुआ है,. राज पाल जब पुलिया के पास गये तो राजू को पुलिया के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ देखा तो राज पाल अपने भाई को मेडिकल कॉलेज लेकर गये वहाँ के डॉक्टरों ने युवक को भर्ती कर लिया करीब आधा घंटे के बाद युवक की मौत हो गई,
मृतक के दो बेटे हैं छोटे छोटे,
बड़े भाई राजपाल का आरोप है कि राजू के ससुराल वालों ने खाने में मेरे भाई को जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई,
उन्होंने बताया कि राजू की ससुराल थाना उसावा के गंव अनंदपुर में है, उन्होंने यह भी बतया कि मेरे भाई राजू की उसकी पत्नी रविता से आये दिन झगड़ा हुआ करता था मेरे भाई से उसकी पत्नी अपनी ससुराल में लड़ती थी और जब वह उसे उसके मायके बुलाने जाता था तो वहाँ भी उससे लड़ती झगती थी करीब 6माह से रविता अपने मायके में ही रहा रही थी,
दोनों पति पत्नी का थाने में कई बार फैंसला हो चुका था,
पत्नी अपनी ससुराल वालों से कहीं और जाने की जिद करती थी,
वहीँ मृतक की मौत से परिवार वालों का रोरो कर बुरा हाल बना हुआ है,
वहीँ थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है,
थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है,
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

