5:58 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

म्याऊं – एक गुट पूर्व विधायक के साथ फोटो खिंचवाने में दूसरे गुट को नहीं मिला फोटो करवाने का मौका

तिरंगा यात्रा के दाैरान म्याऊं में एक गुट के लोग पूर्व विधायक के साथ फोटो खिंचवाने ने लगे रहे हैं। तो वहीं दूसरे गुट के लोगों को नहीं मिला फोटो करवाने का मौका, तो वहीं भाजपा के ही पुराने कार्यकर्ता बुद-बुदाते रहे। म्याऊं में मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो यात्रा शेखुपुर विधानसभा के भाजपा के पूर्व विधायक ने तिरंगा का शुभारंभ हुआ। शेखुपुर विधानसभा के पूर्व विधायक के म्याऊं ब्लॉक में पहुंचते ही, भाजपा पार्टी में अभी कुछ दिन पूर्व समय में नए नवेले कार्यकर्ता शामिल हुए, उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले ही विधायक के दोनों तरफ से घेर लिए। यात्रा के लास्ट तक कंधों से चिपके ही रहे। जिसकी वजह से फोटो खिंचवाने के लिए पुराने कार्यकर्ता इधर उधर लोगो वगले झांकते नजर आए। जैसे ही विधायक निकले, तो अधिकांश कार्यकर्ता निकल रही तिरंगा यात्रा को छोड़ चले गए। विधानसभा शेखुपुर के म्याऊं मंडल में बहुत दिनों से चर्चा है। कि पुराने कार्यकर्ता लगभग एक दर्जन से अधिक, जिन्होंने काफी समय से पार्टी में काम किया था। उनको कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता है नए पदाधिकारी के द्वारा उनको अनदेखी किया जाता है। जिसकी वजह से अधिकांश कार्यकर्ता असंतुष्ट हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस