12:32 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

व्लाक म्याऊँ के 12 मदरसों में 1 से 9 वर्ष तक के बच्चों को दी गई परजीवी रोधी दवा

मदरसों में 2400बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की गोली

बदायूँ जिले के व्लाक म्याऊँ नगर क्षेत्र अलापुर में 11 अगस्त 2025 को सभी मदरसों में एक विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 1 से 9 वर्ष तक के सभी बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

एलबेंडाजोल एक परजीवी रोधी दवा है जो टेपवर्म जैसे परजीवियों से होने वाले संक्रमणों का इलाज करती है। यह परजीवियों को मारकर अपना काम करती है। हालांकि, यह सर्दी-जुकाम, फ्लू या बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले संक्रमणों का इलाज नहीं करती।

इस अभियान के अंतर्गत नगर अलापुर के मदरसा पैराडाइज अलापुर, मदरसा शिफा आलम, मदरसा बाबा अब्दुल्लाह शाह स्कूल अलापुर, मदरसा हाजी मुख्तार मैमोरियल अलापुर, मदरसा सय्यद कुतुब कालेज बिलहरी, मदरसा आसमीनतुल उलूम विलहरी, हाजी भूरे खा, मदरसा गुलशन ए सकलनैन, मदरसा दर्सगाह इस्लामी उरौलिया, मदरसा महमूद मदनी उरौलिया के समेत लगभग 10 मदरसों में. 2400 बच्चों को यह दवा खिलाई गयी गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस