12:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

हादसे के बाद एसडीएम ने वैन गांव जाकर की जांच

हादसे के बाद एसडीएम ने वैन गांव जाकर की जांच

प्रशांत जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव वैन में चार अगस्त को एक खेत में बने पानी के गड्ढे में डूब कर दो बच्चों की मौत के मामले में शुक्रवार को एसडीएम रिपुदमन सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की। साथ ही गांव के लोगों को हिदायत भी दी है, वह अपने बच्चों को इस गडढे की ओर न भेजे। ताकि किसी इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। ज्ञात रहे है कि चार अगस्त की दोपहर क्षेत्र के वैन गांव से सिध्दपुर गांव को जाने वाले मार्ग के किनारे एक खेत में बने गड्ढे में बरसात के पानी से लवालव भर गया। जिसमें गांव वेदप्रकाश के छोटा पुत्र भुवनेश नौ वर्ष और बड़ा पुत्र नवनीत 14 वर्ष और गांव के ही पप्पू का 10 वर्षीय पुत्र अमर गड्ढे के भरे पानी में नहाते समय डूब गए। दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि तीसरे अमर की हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस