6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अंबियापुर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

अंबियापुर में अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

प्रशांत जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। गांव में लंबे समय चली आ रही जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए अंबियापुर ग्राम पंचायत ने शुक्रवार को बीडीओ शैली गोविल के निर्देश पर एक अभियान चलाकर जेसीबी से नाला व नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। दोबारा कब्जा करने पर जुर्माना लगाने की हिदायत दी गई। इसके चलते दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने खुद ही कब्जा हटा लिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने नाला व नालियों की सफाई की। अंबियापुर चौराहे पर ब्लाक के अधिकारियों के पहुंचते ही खलबली मच गई। ग्राम पंचायत की टीम ने सबसे पहले नाली पर किए अतिक्रमण हटवाया। कई दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाते हुए देखे गए। बीडीओ ने बताया कि जो व्यक्ति फिर से अतिक्रमण करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस