6:32 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

एक पौधा मां के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया

बिसौली। सेवा अर्पण फाउंडेशन द्वारा नगर पालिका एवं तहसील परिसर आदि जगह पर एक पौधा मां के नाम से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नीम, जामुन, अर्जुन, कंजी, बेल, गोल्डमोहर, सहजन , सागौन आदि के लगभग 1100 पौधें लगाये गए। वृक्षारोपण के उपरांत सभी सदस्यों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। शोभित यादव ने बताया कि सेवा अर्पण फाउंडेशन पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत संस्था है। कार्यक्रम में मोहित कुमार, वरुण शर्मा, शोभित यादव, अभिषेक शर्मा, राहुल रघुवंशी, मोनू वार्ष्णेय, सुमित पाठक, तरुण शर्मा, अनुभव शर्मा, अमन शर्मा आदि सदस्यों ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस