5:17 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में भक्तों ने किया महाकाल का भव्य श्रृंगार

बदायूं एक्सप्रेस कार्यालय प्रभारी प्रशान्त जैन की रिपोर्ट

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर सोमवार की शाम भोलेनाथ के भक्तों ने यहां महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। जिनके दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। श्रृंगार करने वाले हिमांशु गुप्ता और उनके परिवार को समिति के पदाधिकारियों द्वारा महाकाल का पटका पहना कर सम्मानित किया गया। बाद में बाबा महाकाल की आरती कर सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, सीता वाष्र्णेय, ममता शर्मा, निधि गुप्ता, नव्या गुप्ता, उमेश चंद्र हनी, सौरभ वाष्र्णेय, कुलदीप वाष्र्णेय, रंजन माहेश्वरी, अर्पित, सुमित, कुनाल, साक्षी, वाशु आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया। उसके बाद बाबा महाकाल की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस