5:17 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी:- खाद विक्रेताओं द्वारा खाद पर अवैध वसूली को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी:-खाद विक्रेताओं द्वारा खाद पर अवैध वसूली को लेकर आज 5 अगस्त को एसडीएम बिल्सी रिपुदमन सिंह को खाद विक्रेताओं द्वारा खाद पर अवैध वसूली तथा खाद के साथ अन्य वस्तु किसानों को जबरदस्ती देने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं तहसील बिल्सी की वसूली टीम द्वारा किसान ग्रामीण बैंक उघैती की खंडवा ग्राम में 250 आरसी होते हुए भी मात्र दो भाइयों को कर्ज वसूली में प्रताड़ित करना संदेह के घेरे में है 2 महीने पहले खंडवा के एक किसान का ट्रैक्टर खींच कर उसे जबरदस्ती कर्ज वसूली की गई और अब 2 महीने बाद दूसरे भाई के रिश्तेदारों का संग्रह टीम द्वारा ट्रैक्टर खींच लिया गया और किसान के परिवार की औरतों के साथ संग्रह टीम द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने एसडीएम बिल्सी को ज्ञापन सोपा जिसमें 13 अगस्त को बिल्सी में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालकर बिल्सी तहसील में खाद बीज एवं कर्ज वसूली में संग्रह टीम द्वारा गरीब एवं छोटे काश्तकारों को प्रताड़ित कर कर्ज वसूली संदेह के घेरे में है पंचायत की तैयारी को लेकर आज जिला अध्यक्ष रामा शंकर शंख धार जिला प्रवक्ता शाहिद अली तहसील अध्यक्ष बिल्सी अख्तर खान ब्लॉक उपाध्यक्ष अंबियापुर दिलशाद खान ग्राम अध्यक्ष खेड़ी कासिम अली आदि पदाधिकारी ने आगोल नगरिया खैरी बादशाहपुर बालाकिशनपुर आदि गांव में 13 अगस्त को होने वाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा एवं पंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों से संपर्क किया

विज्ञापन एक्सप्रेस