10:20 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उसहैत में बारिश के चलते भर-भरा कर गिरा मकान

।*

उसहैत बदांयू 3 अगस्त।

उसहैत कस्बे में बीती रात हुई बारिश के चलते तेज आवाज के साथ एक मकान धाराशाई हो गया , गनीमत रही कि मकान में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित रहे।

उसहैत निवासी ध्रुव देव गुप्ता ने बताया कि यह दो मंजिला इमारत काफी पुरानी थी।
लेकिन इसकी मरम्मत और देख रेख होती रही है ।

इस पुराने मकान में ध्रुव गुप्ता का परिवार रहता है सुबह पांच बजे यह मकान भरभरा कर गिर गया। बताते हैं कि यह बिल्डिंग भूतपूर्व चेयरमैन स्व: प्रेमदेवी गुप्ता की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस