काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी बिल्डिंग में भीड का दबाव बढ़ने पर हादसे की आशंका ?।
उझानी बदांयू 29 जुलाई।
स्टेशन रोड स्थित पोस्टआफिस में मंगलवार को आधारकार्ड संशोधन कराने को हफ्ते भर को टोकन बांटे जाते हैं,आज सुबह सुबह इतनी भीड़ जमा हो गई कि रास्ता जाम हो गया, कर्मचारियों को पोस्टआफिस में चढना दुश्वार होने पर पुलिस बुलानी पड़ी, भीड़ के चलते डाकघर की पुरानी व जर्जर बिल्डिंग भीड़ के दबाव में धोखा ना दे जाऐ ? इससे इंकार नहीं किया जा सकता।
नगर में सिर्फ एक ही जगह नऐ आधार कार्ड बनाने व संशोधन को पोस्टआफिस ही निर्धारित है,एक दिन में 40 कार्ड ही बन सकते हैं सुचारू व्यवस्था के तहत् मंगलवार को एक सप्ताह के टोकन बांटे जाते हैं आज सुबह से इतनी भीड़ लग गई कि रास्ता तो जाम हो गया पोस्टआफिस की दूसरी मंजिल भीड से लबालब हो गई। वहीं सीढियों पर पैर रखना भी दूभर हो गया कोतवाली फोन कर भीड़ नियंत्रित करने को पुलिस बुलानी पड़ी तब जाकर पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जर्जर बिल्डिंग से भींड हटाकर व्यवस्था सुचारू कराई।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

