10:16 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- माता मनोकामना मंदिर में श्रृद्धालुओं ने नागदेवता की पूजा-अर्चना कर चढ़ाया दूध

लम्बी लाइन में लगकर भुजरियो को मिट्टी ले गये श्रृद्धालु।

उझानी बदांयू 29 जुलाई।

नगर के बाइपास स्थित माता मनोकामना पूर्ण मंदिर पर आज नागपंचमी पर श्रृद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही, श्रृद्धालुओं ने लाइन में लगकर नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध अर्पित किया।व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर के महंत शिवम् शर्मा ने बताया कि यंहा कई बर्षो से नाग देवता पर दूध चढ़ाया जाता है और नाग देवता की पूजा की जाती है यह नागपंचमी का त्यौहार श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है, नागदेवता की पूजा-अर्चना कर दूध अर्पित करने से कालसर्प दोष का निवारण भी संभव है। आज के दिन की गई पूजा से घरों में भी सर्प नहीं दिखाई देते ऐसी मान्यता है।

आज सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रृद्धालुओं की भीड़ लग गई,कतार में खड़े महिला पुरूष श्रृद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा की व बाहर पड़ी मिट्टी को भी घर ले गये बताते हैं कि इसी मिट्टी में भुजरिया उगाने का प्राचीन प्रचलन है।

विज्ञापन एक्सप्रेस