उझानी बदांयू 28 जुलाई।
रक्षाबंधन नजदीक है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में राखी की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी, ब्रेसलेट और स्टोन वाली राखियां उपलब्ध हैं। इस बार दुकानों पर 20 से 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
रक्षाबंधन का पर्व जिले में 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनों ने राखी की खरीदारी शुरु कर दी है। फैंसी राखियां महिलाओं की पहली पसंद है। वे छोटे भाइयों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखी की खरीदारी कर रही हैं। दुकानों पर डोरेमान, शिनचैन, छोटा भीम, पोकेमान, मोटू-पतलू, पिकाचू, सुपरमैन के चित्र वाली राखियां उपलब्ध हैं।
राखी विक्रेता विक्की ने बताया कि इस वर्ष जयपुरी राखी, तुलसी, रुद्राक्ष राखी की अधिक मांग है। वहीं अन्नू ने कहा कि रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का क्रेज बढ़ गया है। बाजार में रत्न जड़ित, नग, स्टोन, तुलसी, रुद्राक्ष आदि विभिन्न फैंसी राखी की मांग है। शहर के घंटाघर चोराहा के दुकानदार सनी गुप्ता ने बताया कि पूजा थाली-250-350, धागा 15-250, भइया एवं भाभी (लुंबा राखी) 40-250, स्पेशल स्टोन राखी-250, मोटू-पटलू-25-40, स्पाइडर मैन वाली राखी 25-40 रुपये में बिक रही है।
कछला रोड के आभूषण विक्रेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि चांदी के धागे वाली राखी 300 से 2000 तक की रेंज में उपलब्ध है।
कई महिलाएं एवं युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत अपने भाइयों को डाक, कुरिअर और ऑनलाइन शॉपिंग एप के माध्यम से राखियां भेज रही हैं। डाक विभाग की ओर से डाक घरों में वाटर प्रूफ लिफाफा उपलब्ध करवाया गया है। 10 रुपये की कीमत वाला यह लिफाफा जिले के प्रत्येक डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

