नगर पालिका के उमंग पार्क में हरियाली तीज महोत्सव, विजेताओं को पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया सम्मानित।
उझानी बदांयू 28 जुलाई।
नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क में ’सजना है मुझे सजना के लिए’ हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। तीज महोत्सव का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल एवं नंदिता अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिए ग्रीन ड्रेस कोड दिया गया था, जिसमें महिलाएँ विभिन्न प्रकार के ग्रीन कलर के साड़ी, सूट, लहंगा इत्यादि परिधानों में सोलह श्रृंगार करके आई।
महोत्सव में अनेक प्रकार के गेम, पहेलियाँ व मनोरंजन के सवाल पूछे गए। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बच्चो ने शिव पार्वती का नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इसके अलावा सोलो डांस व ग्रुप डांस भी किए गए।
तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब श्रीमती रेनू गोयल ने जीता, हरियाली क्वीन का खिताब श्रीमती वदंना वार्ष्णेय ने जीता और सावन क्वीन का खिताब श्रीमती रीता तुलस्यान ने जीता। जिन्हें चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल व नंदिता अग्रवाल ने क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
अन्य प्रतियोगियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस तीज महोत्सव में झूला, रेंप वॉक, सैल्फी पाइंट इत्यादि की भी व्यवस्था थी। जिसका सभी आए हुए महिलाओं ने बच्चों संग पूरी मस्ती के साथ लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती पूनम अग्रवाल व नंदिता अग्रवाल रही व एंकरिंग श्रीमती प्रिया राना, श्रीमती गीता मिश्रा व नताशा चांदना के द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के संचालन विनय आनंद, सुश्री रितिका छाबड़ा व मिताली चांदना के द्वारा किया गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

