उझानी बदांयू 28 जुलाई।
शिवभक्तों की बढ़ती भीड़ व श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बुर्रा फरीदपुर के शिव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर व बड़े महादेव मंदिर में तैयारी रविवार को पूरी कर ली गई। मंदिरों में युद्ध स्तर पर साफ सफाई की गई। सोमवार सुबह मंदिर के पुजारियों की ओर से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, भोग व आरती के बाद सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गये ।
सावन मास के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओें की ओर से हर-हर महादेव की गूंज के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महादेव को प्रसन्न किया।
सोमवार सुबह मंदिर के पुजारियों की ओर से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, भोग व आरती के बाद सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गये। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पंक्ति में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
व्रत से होगी अक्षय पुण्य की प्राप्ति पुरानी अनाज मंडी के महंत दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि सावन मास का तीसरा सोमवार आज हे , आज व्रत रहने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही महादेव की कृपा से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। इस दिन भोलेनाथ का पूजन पंचाक्षरी मंत्र से करें।
मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान को दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, पंचामृत, इत्र, फलों के रस, गंगाजल इत्यादि से देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। साथ ही काला तिल, सरसों का तेल व चने की दाल भी अर्पित की हैं। भगवान को फल,फूल,बिल्वपत्र,आकपुष्प,धतूरा इत्यादि चढ़ाकर भोग लगाने के बाद विधि पूर्वक आरती कर परिवार को सुख समृद्धि की कामना की।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

