8:02 am Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

*उझानी-नरऊ में ग्रामीणों संग कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 36 वें दिन भी जारी, मौलिक अधिकारों के प्रति संघर्ष जारी रहेगा- ओमकार सिंह।

** *
उझानी 27 जुलाई।

उझानी नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर 36वे दिन मुन्ना लाल जाटव, धर्मपाल जाटव, राजाराम जाटव तिलक चंद्र जाटव, और फूल सिंह जाटव बैठे ,सांय जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल, महासचिव इगलास हुसैन, उपाध्यक्ष रफ़त अली ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया।

धरना स्थल पर ग्राम वासियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि चारों गांव के ग्रामवासी अपने मौलिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और नगर पालिका उझानी द्वारा 20 साल से यह लोग दूषित पानी का दंश झेल रहे हैं अब यह संघर्ष आश्वासन पर रुकने वाला नहीं है जब तक की धरातल पर आकर काम नहीं होगा तब तक यह अनशन और धरना निरंतर चलेगा ही। कार्य प्रारंभ ना होने की स्थिति में आगे बड़ा आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होंगे जिसकी कि सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

धरना स्थल पर हाथरस से आए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सिंह चौहान ,चौधरी हरिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव हरपाल गुट ने भी आंदोलनकारीयो को समर्थन देने की बात कही और कहा कि हम बड़े आंदोलन में पूरे कंधे से कंधा मिलाकर आपका सहयोग करेंगे।

धरना स्थल पर तिलकचंद, सुखराम शैलेंद्र कुमार, लाली सिंह, राजकुमार प्रभु दयाल ,उमेंद्र ,विपिन, रोहित जगपाल, गोपी राघव, श्रीपाल बुधपाल ,गंगा सिंह ,धनपाल आदि सैकड़ो ग्राम वासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस