3:49 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- उधोगपति संजीव साहू के भंडारे में हजारों कांवड़ियों ने प्रसाद पाया

उझानी बदांयू 26 जुलाई।

नगर के प्रमुख उधोगपति व मैंथा व्यवसाई संजीव साहू एवं सुशील कुमार साहू द्वारा कांवड़ियों की सेवा को लगाऐ गये भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बरेली मथुरा हाइवे स्थित अपनी ही मैंथा फेक्ट्री के समीप संजीव साहू, सुशील कुमार साहू ने आज सुबह सबसे पहले तैयार भोजन का भोग राधारानी को अर्पित किया। सुबह से देर रात तक चले भंडारे में सब्जी पूड़ी, हलुआ सहित अन्य पकवानों का शिवभक्तों ने आनंद लिया। इस मौके पर संजय साहू ,नवनीत वार्ष्णेय, सहित अन्य लोगों ने कांवड़ियों को भोजन परोसा।।

विज्ञापन एक्सप्रेस