बदांयू 24 जुलाई।
सावन में शहर के बाजार हरियाली की छटा से गुलजार हो उठे हैं। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। इस समय हरे रंग के कपड़ों की जबरदस्त मांग है। खासतौर पर महिलाओं में हरी साड़ियों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है।
रेलवे रोड पर साड़ी विक्रेताओं ने बताया कि बांधनी प्रिंट, शिफॉन घाट, चोला और पेपर सिल्क जैसी साड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं। यह साड़ियां 500 से लेकर 3000 रुपये तक की रेंज में बिक रही हैं। इसके अलावा हरे रंग की कुर्ती की भी खूब बिक्री हो रही है। इन्हें महिलाएं पारंपरिक और मॉडर्न दोनों अंदाज में पहन रही हैं।
हरी साड़ी खरीदने आई रानी गर्ग बताती हैं कि हर साल सावन में जब तक हरे रंग के कपड़े न पहन लूं, लगता ही नहीं कि सावन आया है। यह महीना ही अपने आप में खास होता है। चूड़ियों, मेंहदी और श्रृंगार की दुकानों पर भी खासी रौनक है।
उन्होंने बताया कि इस समय बाजार में शिफॉन घाट, चोला और पेपर सिल्क की साड़ियां भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
चूड़ी विक्रेता बताते हैं कि इस बार बाजार में जेली ग्रीन प्रिंट चूड़ियां, क्रिस्टल ग्लास चूड़ियां और कुंदन वर्क वाली चूड़ियां नए रूप और पैटर्न में आई हैं जो महिलाओं को बहुत लुभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार कुछ चूड़ियों के दामों में बढ़ोतरी भी देखी गई है। 40 से 45 रुपये दर्जन वाली हरी चूड़ियां अब 50 से 60 रुपये दर्जन तक बिक रही हैं। कीमत बढ़ने के साथ ही इन चूड़ियों में प्रिंट और डिजाइन की विविधता भी काफी बढ़ गई। इस बार महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
