6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, सुधा ने दिया बेटी को जन्म

बदायूं। जिले के दातागंज ब्लॉक के बेलाटांडी गांव में एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही बेटी को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों और आशा कार्यकर्ता की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मां और नवजात की जांच की, दोनों स्वस्थ पाए गए।

बेलाडांडी गांव निवासी रजनीश की पत्नी सुधा को बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची और एंबुलेंस कर्मी, आशा कार्यकर्ता के साथ उसे अस्पताल ले जाने लगे।

रास्ते में दातागंज तिराहा के पास, सुधा की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति को गंभीर होता देख एंबुलेंस चालक आकाश ने मेडिकल टेक्नीशियन शिव कुमार के निर्देश पर वाहन रोक दिया। तत्परता दिखाते हुए आशा कार्यकर्ता और मेडिकल टेक्नीशियन ने मिलकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। एंबुलेंस में ही सुधा ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि महिला की नाजुक हालत को देखते हुए रास्ते में ही प्रसव कराना पड़ा। एंबुलेंस कर्मियों, मेडिकल टेक्नीशियन और आशा कार्यकर्ता की त्वरित कार्रवाई से जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

स्वजनों ने जताया आभार सुधा और उनकी बच्ची के सुरक्षित होने की खबर सुनकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस