पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
कुंवर गांव ।थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर ट्रेक्टर और रोटावेटर से कंधार करते समय घायल हुए युवक की दसवें दिन इलाज के दौरान मौत हो गई परिजनों ने गांव के युवक पर हांथ पकड़कर ट्रेक्टर के नीचे डालने का आरोप लगाया था पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुक्रवार कर दी है ।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद खालसा में सुबह लगभग सात बजे गांव का हरिओम पुत्र महेन्द्र सिंह गांव के छत्रपाल के खेत में कंधार करने गया था इस दौरान गांव के पड़ौस के राजपाल के खेत में गांव का नेत्रपाल पुत्र गणेश अपने ट्रेक्टर से कंधार कर रहा था,बताया जाता है कि इस दौरान दोनों ट्रेक्टर चालकों में बहसबाजी शुरू हो गई और शर्त तय हुई कि किसका ट्रेक्टर गहरा कंधार करेगा ।इस दौरान दोनों ट्रेक्टर चालकों ने खेत में गहरा रोटावेटर लगाकर छोड़ दिए ।इस दौरान हरिओम चलते ट्रेक्टर को जब रोकने के लिए ट्रेक्टर पर चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर के नीचे आ गया । और गंभीर रूप से घायल हो गया । परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए बरेली रैफर कर दिया । हरिओम का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां हरिओम ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक के पिता महेंद्र पाल ने गांव एक ही युवक नेत्रपाल पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी कि उसने बेटे को उकसाकर कहा कि मेरे ट्रेक्टर में अधिक ताकत है तुम रोक नहीं पाओगे जब हरिओम ट्रेक्टर रोकने के लिए दौड़ा तो नेत्रपाल हाथ पकड़ लिया जिससे हरिओम ट्रेक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया । और गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने नेत्रपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
रिपोर्टर अनुज रस्तोगी कुंवर गांव
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

