दातागंज एसडीएम की जांच में नगर पंचायत अलापुर में 50 लाख से अधिक की वित्तीय अनियमितताएं सामने आने पर चेयरमैन हुमा बी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। गुरुवार को एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार संभाल लिया।
सभासदों की शिकायत पर हुई जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई। वहीं चेयरमैन हुमा बी का कहना है कि उन्हें कार्रवाई की सूचना तक नहीं दी गई और यह सब राजनीति के तहत किया गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

